Posts

Showing posts from September, 2018

मुकाम मिलेगा दोस्त, बस हौसले बुलंद करना सीख

Image
नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आपका हमारे इस दुनिया में। कुछ लोग सोचते हैं की मुसीबतें उनके पास ही आती हैं। यह वह लोग होते हैं जो जिंदगी से निराश हो चुके होते हैं। इनकी निराशा का कारण भी यह खुद ही होते हैं। अगर आप भी इस कैटेगरी में शामिल है तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें। मुसीबतें दरअसल किसी एक की जिंदगी में नहीं होती। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि जीवन दुखों से भरा है। जीवन का दूसरा नाम ही दुख है। जो लोग मुसीबतों का रोना नहीं रोते वे दरअसल वह लोग होते हैं जो मुसीबतों पर पार पाना जानते हैं। उन लोगों की मुसीबतें भी उतनी ही बड़ी होती है जितनी आपकी है। मुसीबतों से पार पाने के लिए कुछ और नहीं चाहिए बस आप को हिम्मत चाहिए। वह हिम्मत जो आपको मजबूत करें। और यह हिम्मत कहीं बाहर से नहीं आने वाली। यह खुद आपके अंदर से आएगी। और जिस दिन आप ही है हिम्मत आ गई आप हर मुसीबत से लड़ना सीख जाएंगे।